फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के लिए पूजा करा रही हैं कैटरीना कैफ!

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लॉप फिल्मों की वजह से केवल रणबीर कपूर ही परेशान नहीं हैं, उनकी गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर कैटरीना कैफ भी चिंतित है। हाल में प्राग्वे से छुट्टियां मना कर लौटने के बाद कैटरीना ने घर में पंडित को बुला कर पूजन-हवन कराया। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद रणबीर को करिअर में नाकामियां नहीं देखनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने भले ही हाल में कहा कि रणबीर कपूर से उनकी सगाई की खबरें गलत हैं, लेकिन यह तो साफ है कि वह अपने इस लिव-इन बॉयफ्रेंड का हर तरह से खयाल रख रही हैं। वह रणबीर के करिअर को लेकर भी चिंतित बताई जा रही हैं।

दोनों कुछ महीनों पहले मुंबई के कार्टर रोड स्थित एक इमारत की सबसे ऊंची मंजिल पर रहने के लिए चले गए थे। परंतु यहां आने के बाद रणबीर की रिलीज हुई फिल्में रॉय और बॉम्बे वेलवेट बुरी तरह से फ्लॉप हुईं।
विज्ञापन

कैटरीना और रणबीर को नहीं रास आ है रहा नया घर

कैटरीना नए घर को भाग्यशाली नहीं मान रहीं हैं, इसीलिए बीते रविवार को कैटरीना ने अपने नए घर पर एक पंडित को बुलवा कर शुद्धि पूजा करवाई ताकि यह घर रणबीर के करिअर को ऊंचाई पर ले जाए।

बीते हफ्ते ही कैटरीना और रणबीर प्राग्वे से छुट्टियां माना कर लौटे थे। सूत्रों का कहना है कि वहां से आने के बाद रविवार को कैटरीना ने घर पर एक पंडित को बुलवा कर पूजा कराई, हवन कराया। इससे पहले कैटरीना वास्तु के हिसाब से अपने घर का इंटीरियर करा चुकी हैं।

अब कैटरीना को उम्मीद है कि पूजा-पाठ के बाद रणबीर का करिअर ठीक चल सकेगा। वैसे रणबीर के नजदीकियों की मानें तो यह कपूर चिराग इन दिनों कठिन मानसिक स्थिति से गुजर रहा है।

बॉम्बे वेलवेट ने दिया है रणबीर कपूर को बड़ा सदमा!

माना जा रहा है कि 'बॉम्बे वेलवेट' के सुपर फ्लाप होने का रणबीर को ऐसा सदमा लगा है, कि उसके बाद अभी तक उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। यही नहीं इन दिनों वह स्क्रिप्ट सुनने से भी बच रहे हैं।

दरअसल, रणबीर समझ नहीं पा रहे हैं कि तथाकथित बड़े निर्देशकों के साथ काम करने का उनका फैसला कहां गलत साबित हुआ? रणबीर को बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म दिए एक अर्सा हो चुका है और यह बात उनकी परेशानी का सबब बनी हुई है।

ऐसे में वह इन दिनों काफी आत्मचिंतन कर रहे हैं। इस समय रणबीर के पास तीन फिल्में हैं और ईश्वर से यही दुआ मांग रहे हैं, कि किसी भी तरह से ये बॉक्स ऑफिस पर चलें।
विज्ञापन

इम्तियाज की 'तमाशा' से हैं रणबीर को बड़ी उम्मीदें

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'तमाशा' इस साल नवंबर में आनी है, जिसमें रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण हैं। रणबीर को सबसे ज्यादा उम्मीद इसी फिल्म से है। उन्हें विश्वास है कि पूर्व प्रेमिका दीपिका के साथ उनकी कैमेस्ट्री को दर्शक पसंद करेंगे और वह सफलता के ट्रेक पर लौट आएंगे।

रणबीर की दूसरी फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की जग्गा जासूस है, जिसमें कैटरीना होंगी। फिल्म इस साल रिलीज होनी थी, मगर कभी रणबीर-कैटरीना के मनमुटाव और कभी कैटरीना-अनुराग के बीच तनाव की वजह से आगे बढ़ती गई। इसके कुछ हिस्से री-शूट हुए और कुछ होने हैं।

रणबीर की करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस की 'ऐ दिल है मुश्किल' इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। रणबीर मीडिया से लगातार दूरी बनाए हुए हैं लेकिन कैटरीना के साथ लिव-इन की वजह से फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें