फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच से परेशान होकर केट शर्मा ने वापस लिया सुभाष घई पर लगाया यौन शोषण का मामला

Sat, 24 Nov 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kate sharma, Subhash Ghai
विज्ञापन
हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस केट शर्मा ने बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। अब खबर आ रही है कि केट शर्मा ने अपना फैसला बदलते हुए केस वापस ले लिया है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो केट ने पुलिस को दिए अपने लिखित बयान में कहा है कि जिस तरह से इस मामले में जांच हो रही है उससे वह परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बीमार मां का ख्याल रखना चाहती हैं और उनके यौन शोषण के आरोप के बाद उनका परिवार काफी परेशान है। लोग मी टू कैंपेन का मजाक उड़ा रहे हैं और ऐसे मामलों में न तो कोई गिरफ्तार हो रहा है और न ही मामला आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केट ने कहा, अगर पुलिस केवल मामले ही दर्ज करेगी तो इस कैंपेन का कोई फायदा नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने भी कहा है कि वह केट शर्मा का बयान दर्ज करना चाहती थी लेकिन उन्होंने केस वापस लेने का फैसला लिया है। 

एक्ट्रेस और मॉडल केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि 6 अगस्त को एक पार्टी के दौरान घई ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी। सुभाष घई ने अगस्त में उन्हें अपने पास बुलाया और मसाज करने के लिए कहा, इस दौरान वहां 5-6 लोग मौजूद थे। बता दें कि घई ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें