कश्मीरा ने की क्रिप्टिक पोस्ट
इस बयान से पहले कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें आसमान में दिल वाले आकार की एक तस्वीर भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था 'शादियों के टूटने और लोगों के धोखा देने से मेरा भरोसा उठ गया है। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की जरूरत है।'
बता दें कि कश्मीरा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को बातचीत के जरिए सुलझा लिया।
गोविंदा और सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने जारी किया नोटिस
गौरतलब है कि हाल ही में गोविंदा ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और उससे 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।