फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmera Shah: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने रखी राय, बताया किसका देंगी साथ

Tue, 25 Aug 2026 01:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kashmera Support Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर कश्मीरा शाह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि वह किसकी तरफ हैं।
विज्ञापन
कश्मीरा, गोविंदा, सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी चर्चा में है। इस बीच अभिनेता कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने कहा है कि वह सुनीता आहूजा के साथ हैं।
विज्ञापन

अभिनेता अभिषेक कुमार की जन्मदिन की पार्टी में पैपराजी ने कश्मीरा शाह से गोविंदा और उनकी पत्नी के रिश्ते पर उनकी राय पूछी। इस पर उन्होंने जवाब दिया है।

गोविंदा और सुनीता को लेकर क्या बोलीं कश्मीरा शाह?
  • कश्मीरा शाह ने कहा कि मैं इतना जानती हूं कि वह मेरा परिवार है। 
  • मैं अपने परिवार को बचाउंगी। 
  • मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं। 
  • मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं। 
  • अगर वह कह रही है कि गलत हो रहा है तो होगा कुछ गलत।

कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1
कश्मीरा ने की क्रिप्टिक पोस्ट
इस बयान से पहले कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें आसमान में दिल वाले आकार की एक तस्वीर भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था 'शादियों के टूटने और लोगों के धोखा देने से मेरा भरोसा उठ गया है। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की जरूरत है।'
बता दें कि कश्मीरा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को बातचीत के जरिए सुलझा लिया।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर क्या बोले भांजे कृष्णा अभिषेक? पैपराजी को दी ये चेतावनी

गोविंदा-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनीता ने क्यों तलाक की अर्जी वापस ली?
बता दें कि हाल ही में सुनीता आहूजा ने आरोप लगाया था कि गोविंदा रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले हैं। इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली है। 
हालांकि इन आरोपों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खारिज किया। सिन्हा ने कहा 'दूसरी शादी का सवाल ही नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।'

रानी स्वर्णकार से जुड़ रहा गोविंदा का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का नाम कथित तौर पर रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने जारी किया नोटिस
गौरतलब है कि हाल ही में गोविंदा ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और उससे 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें