फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की पुरानी यादें हुईं ताजा: दिवाली पार्टी में रोनित और श्वेता को देख फैंस हुए नॉस्टैल्जिक; देखें तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2026 08:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। 
  • अभिनेता रोनित रॉय और श्वेता तिवारी ने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में मुलाकात की। 
  • इस दौरान दोनों ने साथ में कुछ तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए हैं।
विज्ञापन
रोनित रॉय और श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रोनित ने श्वेता के गाल पर किस करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देखकर फैंस को शो में ऋषभ बजाज और प्रेरणा शर्मा की जोड़ी याद आ गई।
विज्ञापन


रोनित ने श्वेता के लिए लिखी खास बात
दरअसल, शनिवार रात एकता कपूर ने दिवाली के मौके पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीवी और फिल्मी दुनिया के कई सितारे शामिल हुए। रोनित रॉय ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इनमें श्वेता तिवारी के अलावा एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और मनीष पॉल भी नजर आए।

रोनित की पोस्ट में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसमें वह श्वेता तिवारी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में दोनों एकता कपूर के साथ पोज देते दिख रहे हैं। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में रोनित ने लिखा, 'पहली तस्वीर खास तौर पर प्रेरणा-बजाज के फैंस के लिए।'
विज्ञापन


देखें पोस्ट-
Trending Videos
विज्ञापन

कसौटी जिंदगी की - फोटो : सोशल मीडिया
'कसौटी जिंदगी की' से जुड़ी हैं खास यादें
  • श्वेता तिवारी ने एकता कपूर के मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाया था।
  • वहीं, रोनित रॉय ऋषभ बजाज के रोल में नजर आए थे।
  • साल 2001 में शुरू हुआ यह शो देखते ही देखते घर-घर में पॉपुलर हो गया था।
  • शो में रिश्तों के उतार-चढ़ाव, इमोशनल कहानियों और यादगार किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
  • इस शो के कुल 1,423 एपिसोड प्रसारित हुए थे और यह साल 2008 तक चला था।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का दबदबा कायम, 500 करोड़ की दहलीज पर फिल्म, 'जेलर 2' ने कमाए इतने; जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें