फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: 'बोले चूड़ियां' से 'साजन जी घर आए' तक, करवाचौथ सेलिब्रेशन को और खास बनाएंगे ये फिल्मी गाने

Thu, 02 Oct 2025 11:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth Special Songs: अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। पूजा-पाठ और सजने-संवरने के इस उत्सव को फिल्मी गाने और खास बना देंगे। अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन में इन्हें जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल 10 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस त्योहार में परंपराओं के साथ-साथ थोड़ा बाजारवाद भी आ गया है। इस त्योहार पर बड़े-बड़े आयोजन होते हैं, जहां स्त्रियां सामूहिक रूप से इस उत्सव का जश्न मनाती हैं। किसी भी जश्न में फिल्मी गाने चार चांद लगा देते हैं। होली, दिवाली की तरह करवाचौथ की थीम पर भी कई चर्चित गाने हैं। इस करवाचौथ पर आप भी अपनी प्ले लिस्ट में इन गानों को जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

बोले चूड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
बोले चूड़ियां
'कभी खुशी कभी गम' फिल्म के गाने 'बोले चूड़ियां' में काजोल और शाहरुख खान को करवाचौथ मनाते हुए दिखाया गया है। ये गाना इस करवाचौथ आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। त्योहार के मौके को ये गाना और भी खास बना देगा। 

 

चांद और पिया - फोटो : सोशल मीडिया
चांद और पिया
'आशिक आवारा' फिल्म के गाने 'चांद और पिया' को गाने को करवाचौथ की थीम पर बनाया गया है। इस गाने को आप भी इस करवाचौथ थीम पर शामिल कर सकते हैं। करवाचौथ पर ये गाना सुनना खास हो सकता है।

साजन जी घर आए - फोटो : सोशल मीडिया
साजन जी घर आए
'कुछ कुछ होता है' फिल्म का यह गाना भी करवाचौथ फेस्टिवल पर चलने वाला चर्चित गाना है। त्योहार के मौके को ये गाना और भी खास बना देगा। यह गाना काजोल और सलमान खान पर फिल्माया गया है। 

चांद छुपा बादल में - फोटो : सोशल मीडिया
चांद छुपा बादल में
फिल्म 'हम दिल दे चुके' फिल्म के गाने 'चांद छुपा बादल में' गाने को करवाचौथ की थीम पर ही बनाया गया है। इस गाने को आप करवाचौथ पर सुन सकते हैं। ये गाना करवाचौथ को और भी खास बना देगा।

डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
घर आ जा परदेसी
यह गाना फिल्म 'डीडीएलजे' (दिल वाले दुल्हनिया) ले जाएंगे का है। इस गाने को यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने गाया था। 

'सजना है मुझे सजना के लिए'
सजने-संवरने और साजन की बातें हों तो गाना 'सजना है मुझे सजना के लिए' प्ले लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह गाना 'सौदागर' फिल्म का है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया है। 
विज्ञापन

रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
तुझमें रब दिखता है
रोमांटिंक गानों की बात हो रही है। वह गाने जिन्हें आप करवाचौथ फेस्टिवल पर सिर्फ अपने पार्टनर के लिए चलाना चाहती हैं तो लिस्ट में 'तुझमें रब दिखता है' को भी जोड़ सकती हैं। यह शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का है। इसके अलावा 'गली में आज चांद निकला' गाना भी अपनी प्ले लिस्ट में जोड़ सकते हैं। यह 'जख्म' फिल्म का गाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें