कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी में 'कार्तिकेय 2' को रक्षा बंधन वीकेंड में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन तकरीबन सात लाख की ओपनिंग ली थी जो किसी अन्य भाषा में बनी फिल्म के मुताबिक ठीक-ठाक रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला था। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिकेय 2 ने 21वें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं जानकारी के मुताबिक, अब तक की इसकी कमाई करीब 77.41 करोड़ रुपये हो चुकी है।