कार्तिक आर्यन और कियारा आजवानी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर में कार्तिक के साथ कियारा भी नजर आ रही हैं। कार्तिक ने कियारा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'शुभारंभ।'
बता दें काफी दिनों से चर्चाएं रही हैं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूल भुलैया' की इस सीक्वेल में एक खास रोल करने वाले हैं लेकिन अब तक ये बात साफ नहीं हो पाई है। कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन ने 'भूल भूलैया 2' के पोस्टर्स शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।
साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' का सीक्वेल टी-सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार सिने वन स्टूडियो के मालिक मुराद खेतानी के साथ मिलकर करने जा रहे हैं। फिल्म में लीड किरदार में कार्तिक आर्यन हैं और ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।
टी-सीरीज के साथ कार्तिक आर्यन की ये तीसरी फिल्म होगी। उनके करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का निर्माण टी-सीरीज ने ही किया था। टी-सीरीज की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भी वह काम कर रहे हैं।
'भूल भुलैया' की सीक्वेल का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।