फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में कार्तिक, अनन्या के अलावा भूमि भी आएंगी नजर

Sat, 19 Jan 2019 08:48 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
kartik ananya bhumi - फोटो : twitter
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की डेटिंग को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी। वहीं अब खबर है कि कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भूमि के जगह तापसी पन्नू को फिल्म के लिए साइन किया गया था। तापसी का आरोप है कि उन्हें बिना कारण बताए फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसी वजह से तापसी काफी नाराज चल रही हैं।
विज्ञापन


बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट काम करने वाले हैं।

दरअसल, अनन्या पांडे को 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' के लिए साइन किया जा चुका है। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। खबर है कि फिल्म को मई 2019 में रिलीज की जाएगी। अन्नया पांडे को हमेशा शाहरूख खान की बेटी सुहाना के साथ देखा जाता है। अनन्या के लिए 'पति पत्नी और वो' फिल्म बहुत महत्वपूर्ण होना वाला है। इस फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू हो सकती है। फिल्म को जूनो चोपड़ा प्रोड्यूस करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें