फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे के साथ किया 'धीमे धीमे' पर डांस, एक्ट्रेस की शूटिंग का हुआ रैप अप

Wed, 18 Jun 2025 08:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Ananya Pandey Schedule Wrap Up: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने आज सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन डांस करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्टर ने फिल्म के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और अनन्या पांडे धीमे-धीमे गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह खास वीडियो कार्तिक ने अनन्या की इस फिल्म के रैपिंग शैड्यूल को लेकर शेयर किया है।
विज्ञापन

 

अनन्या ने पूरी की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरी' की शूटिंग
कार्तिक ने फिल्म के सेट से इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अपनी अनन्या का शेड्यूल रैप हो और हम धीमे-धीमे पर डांस ना करें, ऐसा कैसा हो सकता है अनन्या पांडे @ananyapanday #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri #क्रोएशिया।' 

 
विज्ञापन

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म अगले वैलेंटाइन पर सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक और अनन्या लिपलॉक करते नजर आए थे, लेकिन उनका आधा चेहरा पासपोर्ट से छिपा हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें:
Kannappa: विष्णु मांचू का बेटा अवराम कर रहा है 'कन्नप्पा' से डेब्यू, शेयर किया BTS Video, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें