फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: शाहिद कपूर के घर में किराएदार बनेंगे कार्तिक आर्यन! हर महीने देंगे इतने लाख किराया

Thu, 19 Jan 2023 03:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों कार्तिक आर्यन अपने लिए घर की तलाश कर रहे थे, अब खबर आ रही है कि अभिनेता की यह तलाश पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों अभिनेता जुहू में लग्जरी घर की तलाश में पहुंचे थे।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। पिछले साल अभिनेता ने भूलभुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देकर फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। इस साल अभिनेता शहजादा लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि पिछले दिनों कार्तिक आर्यन अपने लिए घर की तलाश कर रहे थे, अब खबर आ रही है कि अभिनेता की यह तलाश पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों अभिनेता जुहू में लग्जरी घर की तलाश में पहुंचे थे, और उन्होंने उस घर को फाइनल कर दिया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले काफी दिनों से कार्तिक आर्यन को घर की तलाश थी। ऐसे में वह जुहू स्थित शाहिद कपूर का घर देखने पहुंचे थे। यह घर अभिनेता को पसंद आ गया और अब वह इस घर को किराए पर लेने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शाहिद कपूर का यह घर कार्तिक आर्यन ने तीन साल के लिए लीज पर लिया है। इस घर के लिए अभिनेता ने 45 लाख रुपये जमा भी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- Deepika Padukone: फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट

सिर्फ इतना ही नहीं शाहिद कपूर के इस घर के लिए कार्तिक आर्यन को उन्हें हर महीने सात लाख 50 हजार रुपये किराया देना पड़ेगा। दोनों के बीच जो समझौता हुआ है उसमें बताया गया है कि हर साल किराए में 7% की बढ़ोतरी की जाएगी। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन को पहले 12 महीनों के लिए 7.5 लाख रुपये और उसके बाद दूसरे साल में 8.2 लाख और तीसरे साल में 8.58 लाख रुपये देने होंगे।  
विज्ञापन

कार्तिक के नए घर की बात करें तो यह अपार्टमेंट 3.681 स्क्वायर फीट में फैला है। अपार्टमेंट में दो पार्किंग स्लॉट हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेता वर्सोवा के 459 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में रहते थे, जिसे उन्होंने 2019 में 1.60 करोड़ रुपए में लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें