तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : X
जानिए फीस लौटाने का सच?
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'धुरंधर' के शोर के आगे सिनेमाघरों में अपना जादू नहीं चला पाई। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। रिलीज से पहले इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन हुआ। इसके बावजूद यह फिल्म कब आई और कब चली गई, किसी को पता नहीं चला। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने धर्मा प्रोडक्शंस को अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। मगर, अमर उजाला ने जब कार्तिक आर्यन की टीम से इसे लेकर बात की तो टीम ने फीस लौटाने की बात से इनकार किया है।
नुकसान की भरपाई के लिए उठाया कदम!
मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया गया कि फिल्म के नहीं चलने पर कार्तिक ने फीस वापस करने का फैसला लेकर मेकर्स को सपोर्ट किया। उन्होंने फिल्म के फ्लॉप होने पर नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया। कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'नागजिला' है, जिसकी वे शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता भी करण जौहर हैं।
क्या करण जौहर से हो गई है अनबन?
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने के बाद ऐसी अफवाहें भी शुरू हुईं कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर में फिर से अनबन हो गई है। मगर, ऐसा कुछ नहीं है। अभिनेता अगली फिल्म 'नागजिला' की तैयारी में व्यस्त हैं। करण जौहर के साथ भी उनके रिश्ते बेहतर हैं।