कार्तिक आर्यन-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan, सोशल मीडिया
फिल्म में उड़ाया गया 'जवान' का मजाक
फिल्म 'भूल भुलैया 3' के कई दृश्य दर्शकों को बहुत पसंद आए, लेकिन जब फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर आई तो अचानक एक दृश्य सामने आया। जिसमें 'भूल भुलैया' की सारी कास्ट एक जगह पर थीं और वे देखते हैं कि एक चोटी पर पट्टियों से लिपटा एक व्यक्ति खड़ा है। फिल्म का किरदार उसे देखकर कहता है- चौहान। लेकिन कार्तिक आर्यन का किरदार उसकी बात काट कर कहता है- जवान। फिर वह पट्टियों में लिपटा व्यक्ति हवा में उछल कर जमीन पर लड़खड़ाते हुए गिर जाता है। तब कार्तिक का किरदार कहता है- 'वाह जवान जी क्या जंप मारा है।' दरअसल, यह पूरा सीन शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से प्रेरित है इसे मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।
दर्शकों ने किए मजेदार कमेंट
फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए, इस सीन को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक दर्शक ने लिखा फिल्म 'भूल भुलैया 3' में जवान का कैमिया। एक और दर्शक ने लिखा कि आप इतने बड़े हैं कि किसी फिल्म में आपका मजाक बनाना भी दस एक्टर्स के कैमियो पर भारी पड़ गया। इस दर्शक का इशारा 'सिंघम अगेन' की तरफ रहा क्योंकि इस फिल्म में कई नामी अभिनेताओं ने कैमियो किया है। यह फैन असल में कहना चाहता है कि शाहरुख खान का मजाक उड़ाना भी किसी फिल्म को प्रसिद्ध कर सकता है और दूसरी फिल्मों में कई एक्टर एक साथ आए भी जाएं तो शाहरुख की बराबरी नहीं कर सकते।
कार्तिक आर्यन हैं शाहरुख के फैन
ऐसा नहीं है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' में जान-बूझकर 'जवान' फिल्म का मजाक उड़ाया गया है, यह सब बस दर्शकों को हंसाने के लिए किया गया। पहले भी कई फिल्मों में दूसरी फिल्मों के किरदारों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाकर उनका मजाक बनाया गया। हॉलीवुड में भी अकसर ऐसा किया जाता है। जहां तक कार्तिक की बात है तो वह तो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए फिल्म 'भूल भुलैया 3' में वह फिल्म 'जवान' का मजाक उड़ाते हुए भी सर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।