फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने कुछ यूं उड़ाया फिल्म 'जवान' का मजाक, खफा हो सकते हैं शाहरुख खान!

Fri, 01 Nov 2024 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शक फिल्म देखकर काफी खुश हैं। लेकिन फिल्म 'भूल भुलैया 3' में दर्शकों ने कुछ ऐसा देखा कि जिससे कार्तिक मुश्किल में पड़ सकते हैं। इंडस्ट्री के किंग खान उनसे नाराज हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' दर्शकों को काफी भा गई। इस फिल्म की कॉमेडी ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसी हंसने के बीच दर्शकों ने फिल्म में ऐसा दृश्य देखा जो एक तरफ तो उन्हें गुदगुदा गया लेकिन जो लोग शाहरुख खान के फैंस हैं उन्हें यह देखकर कुछ बुरा भी लगा। आखिर क्या है पूरा मामला जानिए।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan, सोशल मीडिया
फिल्म में उड़ाया गया 'जवान' का मजाक 
फिल्म 'भूल भुलैया 3' के कई दृश्य दर्शकों को बहुत पसंद आए, लेकिन जब फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर आई तो अचानक एक दृश्य सामने आया। जिसमें 'भूल भुलैया' की सारी कास्ट एक जगह पर थीं और वे देखते हैं कि एक चोटी पर पट्टियों से लिपटा एक व्यक्ति खड़ा है। फिल्म का किरदार उसे देखकर कहता है- चौहान। लेकिन कार्तिक आर्यन का किरदार उसकी बात काट कर कहता है- जवान। फिर वह पट्टियों में लिपटा व्यक्ति हवा में उछल कर जमीन पर लड़खड़ाते हुए गिर जाता है। तब कार्तिक का किरदार कहता है- 'वाह जवान जी क्या जंप मारा है।' दरअसल, यह पूरा सीन शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से प्रेरित है इसे मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। 

दर्शकों ने किए मजेदार कमेंट 
फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए, इस सीन को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक दर्शक ने लिखा फिल्म 'भूल भुलैया 3' में जवान का कैमिया। एक और दर्शक ने लिखा कि आप इतने बड़े हैं कि किसी फिल्म में आपका मजाक बनाना भी दस एक्टर्स के कैमियो पर भारी पड़ गया। इस दर्शक का इशारा 'सिंघम अगेन' की तरफ रहा क्योंकि इस फिल्म में कई नामी अभिनेताओं ने कैमियो किया है। यह फैन असल में कहना चाहता है कि शाहरुख खान का मजाक उड़ाना भी किसी फिल्म को प्रसिद्ध कर सकता है और दूसरी फिल्मों में कई एक्टर एक साथ आए भी जाएं तो शाहरुख की बराबरी नहीं कर सकते। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन हैं शाहरुख के फैन 
ऐसा नहीं है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' में जान-बूझकर 'जवान' फिल्म का मजाक उड़ाया गया है, यह सब बस दर्शकों को हंसाने के लिए किया गया। पहले भी कई फिल्मों में दूसरी फिल्मों के किरदारों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाकर उनका मजाक बनाया गया। हॉलीवुड में भी अकसर ऐसा किया जाता है। जहां तक कार्तिक की बात है तो वह तो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए फिल्म 'भूल भुलैया 3' में वह फिल्म 'जवान' का मजाक उड़ाते हुए भी सर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें