फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने भी खोला अपना यूट्यूब चैनल, "कोकी पूछेगा" सीरीज के जरिए जगाएंगे सामाजिक चेतना

Sat, 11 Apr 2020 10:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • कार्तिक आर्यन अपने यूट्यूब चैनल- "कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स" पर एक नया शो लेकर आ रहे हैं।
  • वे इसे कोरोना की लड़ाई की मदद में दे दें।
विज्ञापन
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में वैसे तो सब कलाकार कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश लॉकडाउन के पहले दिन से कर रहे हैं, लेकिन इसको कारोबार में बदलने का ख्याल कम ही लोगों को आया है। फालतू में यहां, वहां वीडियो पोस्ट करने वाले कलाकार भी अब अपना यूट्यूब चैनल खोल रहे हैं। कोशिश यही हैं कि अपने सारे चाहने वालों को इस चैनल पर लाया जाए ताकि वे वीडियो देखें और सितारे इनके व्यूज के हिसाब से पैसे कमाएं। भले बाद में वे इसे कोरोना की लड़ाई की मदद में दे दें। ऐसा ही एक चैनल खोला है हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन ने।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्तिक आर्यन अपने यूट्यूब चैनल- "कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स" पर एक नया शो लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज को 'कोकी पूछेगा' नाम दिया गया है। कोकी कार्तिक का निकनेम है। कार्तिक इस शो में कोराना से जंग लड़ रहे नायकों जैसे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उन लोगों से बातचीत करेंगे जो इस घातक वायरस का सामना कर रहे हैं और जो सर्वाइवर्स हैं।

विज्ञापन

Kartik Aaryan - फोटो : social media
अपनी इस नई सीरीज के बारे में कार्तिक कहते हैं,  "COVID-19 वायरस के बारे में लोगों के बीच बहुत सी भ्रांतियां है। क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके के बारे में अभी लोगों को सही जानकारी नहीं है। मैंने सोचा कि क्यों न उन लोगों से बात की जाए, जो इस वाइरस से ग्राउंड लेवल पर लड़ रहे हैं या लड़ कर जीत चुके हैं।

मेरा यह प्रयास लोगों से ये जानने और समझने के लिए भी है कि इस वायरस को हम कैसे भगा सकते हैं और इसके लिए हमें बिलकुल घबराना नहीं है, शांत रहकर इसका दृढ़ तरीके से सामना करना है। इस शो के जरिए मैं हर भारतीय और भारत के हर घर में कोरोना से बचाव की बातें पहुँचाना चाहता हूं और सबको इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के प्रति सचेत करना चाहता हूं।”

पढ़ें: चाहत खन्ना ने मीका सिंह के साथ साझा की बेहद खास तस्वीर, फैंस बोले- 'अल्लाह जोड़ी सलामत रखे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें