फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahzada: शहजादा के मेकर्स ने अबतक नहीं किया क्रू मेंबर्स का भुगतान, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 07 Jun 2023 01:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रू मेंबर्स के भुगतान में यह देरी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अपोजिट है, जो कि आमतौर पर यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म के प्रीमियर के 60 से 90 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा कुछ महीनों पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुछ खास कमाई तो नहीं की थी, न ही फिल्म लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। हालांकि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब इस फिल्म के एक क्रू मेंबर ने मेकर्स पर बकाया भुगतान का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रू मेंबर का कहना है कि फिल्म को रिलीज हुए चार महीने से अधिक समय हो गया फिर भी 30 लाख बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


90 दिनों के अंदर दी जाए बकाया राशि
क्रू मेंबर्स के भुगतान में यह देरी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अपोजिट है, जो कि आमतौर पर यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म के प्रीमियर के 60 से 90 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान किया जाए। फिल्म की निर्देशन टीम के एक सदस्य ने लंबे समय तक भुगतान न करने के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी स्थिति प्रोड्यूसर के बीच एक अहसास की मांग करती है कि कुशल कार्यसंबंधों को बनाए रखने के लिए समय पर भुगतान जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- Sana Khan: 'एक नई जान की जिम्मेदारी है, बस इंतजार नहीं हो रहा', डिलीवरी को लेकर एक्साइटेड हैं सना खान
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश फ्लो में भारी गिरावट
ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड पिछले एक साल से वित्तीय संकट से जूझ रहा है, क्योंकि पिछले एक साल में केवल कुछ ही फिल्मों ने सफलता हासिल की है, यही वजह है कि राजस्व और कैश फ्लो में भारी गिरावट आई है। इसी संदर्भ में शहजादा के एक अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें आगामी सप्ताह में उनका पेमेंट करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि प्रोडक्शन हाउस को एक विदेशी शूट से सब्सिडी मिल रही है। शहजादा की बात करें तो यह फिल्म तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलु की रीमेक है, जिसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, हरिका एंड हसीन क्रिएशन्स, गीता आर्ट्स और ब्रैट फिल्म्स द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें