बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'भूल भुलैया 2' के बाद फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। मूवी की थिएट्रिकल रिलीज में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर अब ट्रेलर रिलीज की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
कब आएगा 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर?
'सत्यप्रेम की कथा' के ट्रेलर को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है, 'ट्रेलर के अगले सफ्ताह बुधवार, सात जून को जारी किए जाने की उम्मीद है। इस पर अंतिम फैसला चार जून तक लिया जाएगा।' हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Aamir Raza Husain: थिएटर के उस्ताद आमिर रजा हुसैन का हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
फिल्म को लेकर निर्माता कॉन्फिडेंट
रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। टीजर और नसीब से गाने को मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स ने इसे बढ़ावा दिया है। दर्शकों को एक सच्ची प्रेम कहानी देखे हुए काफी समय हो गया है और इससे फिल्म को फायदा मिलता है। कार्तिक और कियारा की कास्टिंग भी आकर्षक है, क्योंकि दोनों ने भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।'
Manoj Bajpayee: जब मनोज की पत्नी शबाना ने 'द फैमिली मैन' को समझ लिया था सीरियल, अभिनेता को दी थी यह नसीहत
'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज डेट
फिल्म के टीजर ने इसके प्लॉट के बारे में कोई आइडिया नहीं दिया। ट्रेलर के जरिए दर्शकों को फिल्म की कहानी और अन्य किरदारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म में दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर्दे पर एक-साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मूवी में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं।