फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा के सुपरहिट गाने के रीमेक में दिखेंगी कार्तिक, भूमि और अनन्या, फराह खान करेंगी कोरियोग्राफ

Mon, 28 Oct 2019 02:47 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'पति, पत्नी और वो' को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म रिलीज से पहले ही कार्तिक का चिंटू त्यागी का किरदार अपने हूलिये के कारण चर्चा में हैं।  कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है।

विज्ञापन


हालांकि अब फिर एक बार फिल्म की स्टारकॉस्ट एक गाने की शूटिंग के लिए मिलेगी। दरअसल फिल्म 'पति पत्नी और वो' में गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म 'दुल्हे राजा' के गाने 'अंखियों से गोली मारे' का रीक्रिएट किया जायेगा।  

'अंखियों से गोली मारे का' यह रीक्रिएट वर्जन फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। फराह खान के फिल्म का हिस्सा बनने से निर्देशक मुदस्सर अजीज काफी उत्साहित हैं। इस बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'फराह खान इस गाने को कोरियोग्राफ करेंगी। उनके फिल्म का हिस्सा बनने से मैं बहुत ही खुश हूं क्योंकि उन्होंने मेरे असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर लेखक और अब निर्देशक बनने तक के सफर को करीब से देखा है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह फिल्म साल 1978 में आई बी आर चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। फिल्म में संजीव कुमार समेत विद्या सिन्हा और रंजीता मुख्य किरदार में थीं। वहीं इस फिल्म में कार्तिक एक आदर्शवादी पति चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं, जिनकी पत्नी का किरदार वेदिका यानि भूमि पेडनेकर निभाएंगी। वहीं अनन्या इस फिल्म में तीसरी महिला के किरदार में नजर आएंगी जो पति-पत्नी के बीच में आ जाती हैं।  यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें: माउथ पब्लिसिटी का सांड की आंख को फायदा, हाउसफुल के कलेक्शन में शनिवार-रविवार को गिरावट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें