फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के पास है एक धांसू आइडिया, लेकिन किसी से नहीं करेंगे साझा, बोले- आज...

Thu, 21 Jul 2022 06:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी शानदार तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। मगर, उनकी तस्वीर से भी उम्दा उनका कैप्शन है, जो फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कार्तिक का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

नहीं बताया आइडिया
कार्तिक आर्यन ने अपनी जो तस्वीर साझा की है, उसमें उनका लुक काफी धांसू लग रहा है। वह इस तरह के पोज में नजर आ रहे हैं, जैसे कि कुछ सोच रहे हों। ब्लू जींस के साथ उन्होंने डैनिम जैकेट पहनी हुई है और उस पर काला चश्मा उनके लुक को दमदार बना रहा है। इस तस्वीर के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा है, 'एक आइडिया आया है...लेकिन आज नहीं बताऊंगा।' उनका यह कैप्शन काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस ने कहा, 'कब बताओगे?'
कार्तिक ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की, फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। फिल्म प्रोड्यूसर वर्धा खान एस नाडियाडवाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'बताओ बताओ, अरे बताओ ना...।'  वहीं एक फैन ने लिखा, 'एक कमेंट सोचा है, लेकिन आज नहीं लिखूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिर कब बताओगे?'
विज्ञापन

हाथ में हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन फिलहाल फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह अभी हरियाणा में हैं। बता दें कि इसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म 'लुका छिपी' में इन दोनों को साथ देखा जा चुका है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' है। साथ ही वह समीर विद्वांस की भी एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें