गाने के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा, 'यह गाना फिल्म की पूरी कहानी कहता है। गाने में जो फिल्मों के पुराने पोस्टर्स, विभिन्न तरह के चित्र और जो दूसरी चीजें दिखाई दे रही हैं वह काफी प्रतीकात्मक और फिल्म से जुड़ी हुई है। यह फिल्म के विषय और भाव को बड़ी खूबसूरती से बयां करता है।' वहीं गाने का संगीत देने वाले प्रीतम ने कहा, ' हम कुछ आसान और रोमांचक चाहते थे लेकिन कुछ ऐसा भी जो आपके साथ हमेशा रह जाए। 'हां मैं गलत' एक ऐसा गाना है जिसपर आप डांस तो कर ही सकते हैं साथ ही उसे आप याद भी रखेंगे।'
गौरतलब है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दो तरह के किरदार निभा रहे हैं। जिसमें वह 90 के दशक में आरुषि शर्मा और 2020 के आधुनिक जमाने में सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दो जमाने की पहले प्यार की कहानी को दर्शाया जाएगा।