फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव आज कल' का नया डांस नंबर 'हां मैं गलत' हुआ लॉन्च, जमकर थिरकते नजर आए सारा-कार्तिक

Wed, 29 Jan 2020 10:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

'लव आज कल' का नया गाना 'हां मैं गलत' सामने आ चुका है। यह एक पार्टी नंबर (गाना) है जिसमें कार्तिक आर्यन कभी आरुषि शर्मा तो कभी सारा अली खान के साथ रोमांस और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है वहीं अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। करीब 3 मिनट का यह गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया से लेकर यू ट्यूब पर ट्रेंड होने लगा है।

विज्ञापन


इस गाने की शुरुआत में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की बाइक पर एंट्री होती है। दोनों किसी क्लब में नजर आ रहे हैं। क्लब में पूरी तरह से रंग बिरंगी लाइट लगी हुई हैं। दिवारों पर तरह तरह के आधुनिक कहावतें लिखी हुई हैं और पूरा क्लब युवाओं से भरा हुआ है। सभी प्रीतम की म्यूजिक पर जमकर डांस करते हैं। इसी बीच गाने में 90 के दशक के मोहब्बत की कहानी भी दिखाई देती है जिसमें कार्तिक और आरुषि नजर आते हैं।

विज्ञापन

Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
गाने के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा, 'यह गाना फिल्म की पूरी कहानी कहता है। गाने में जो फिल्मों के पुराने पोस्टर्स, विभिन्न तरह के चित्र और जो दूसरी चीजें दिखाई दे रही हैं वह काफी प्रतीकात्मक और फिल्म से जुड़ी हुई है। यह फिल्म के विषय और भाव को बड़ी खूबसूरती से बयां करता है।' वहीं गाने का संगीत देने वाले प्रीतम ने कहा, ' हम कुछ आसान और रोमांचक चाहते थे लेकिन  कुछ ऐसा भी जो आपके साथ हमेशा रह जाए। 'हां मैं गलत' एक ऐसा गाना है जिसपर आप डांस तो कर ही सकते हैं साथ ही उसे आप याद भी रखेंगे।'

गौरतलब है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दो तरह के किरदार निभा रहे हैं। जिसमें वह 90 के दशक में आरुषि शर्मा और 2020 के आधुनिक जमाने में सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दो जमाने की पहले प्यार की कहानी को दर्शाया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें