फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार साथ आ रहे हैं कार्तिक और नुसरत, नई फिल्म का बताया नाम

Sat, 17 Jun 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों अब तक तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और चौथी बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी चौथी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का अनाउंसमेंट किया है।
विज्ञापन


वैसे तो नई फिल्मों के अनाउंसमेंट अक्सर ट्विटर पर टवीट कर किए जाते हैं लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन ने एक नायाब तरीका ढूंढ के निकाला है। इस फिल्म में कार्तिक और नुसरत के अलावा सनी सिंह भी हैं। तीनों ने ही अनाउंसमेंट के लिए एक वीडियो शूट किया है।

इस वीडियो में कार्तिक फ्रस्टेट होकर कहते हैं कि वो नुसरत के साथ चौथी फिल्म में काम नहीं करना चाहते। बता दें कि कार्तिक और नुसरत इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाश वाणी' और 'प्यार का पंचनामा 2' में साथ काम कर चुके हैं। कार्तिक की ये बात सुनकर नुसरत चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें भी कार्तिक के साथ काम करने का कोई शौक नहीं है। इन दोनों की लड़ाई में सनी सिंह पिस रहे होते हैं। आखिर में डायरेक्टर आकर इन तीनों को शांत कराते हैं और बताते हैं कि फिल्म का टाइटल क्या है। देखिए ये मजेदार अनाउंसमेंट-
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें