कार्तिक का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में कार्तिक हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'लाल सागर के समुद्री डाकू, जैक स्पैरो x रूह बाबा।'
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' में रूह बाबा के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कार्तिक की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक रोमांटिक कॉमेडी है। जिसको समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है। यह एक लव स्टोरी है जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका मे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढे़ं: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रेखा का जलवा, दर्शकों से 'उमराव जान' देखने की अपील की; बोलीं- 'फिल्मों की वजह...'