फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Reddy Death: फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Sat, 10 Oct 2020 08:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन।
  • सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन - फोटो : Twitter: @siima
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा मिली है। एएनआी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है।' हालांकि विजय रेड्डी का निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
 
विजय के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
 

बात करें विजय रेड्डी के करियर की तो उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। विजय रेड्डी ने साल 1973 में एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका नाम 'गांधार गुडी' था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रेखा का जन्मदिन और मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पांच खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें