फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के फैंस के लिए बुरी खबर, इस राज्य में ‘काला’ की रिलीज पर लगा बैन

Wed, 30 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की चर्चित फिल्म ‘काला’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। उनकी यह फिल्म 7 जून को रिलीज होनी है, लेकिन कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने इस फिल्म को अपने राज्य में रिलीज करने से मना कर दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो केएफसीसी ने यह फैसला रजनीकांत के एक बयान के बाद किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सुपरस्टार रंजनीकांत ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के कावेरी नदी के हिस्से को छोड़ने चाहिए। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रजनीकांत को कर्नाटक आने का न्योता देकर वहां की स्थिति का जायजा लेने को कहा था। इसके बाद कर्नाटक में रजनीकांत के खिलाफ विरोध चल रहा है। जिसके चलते केएफसीसी ने उनकी फिल्म ‘काला’ पर बैन लगा दिया है।

आपको बता दें कि ‘काला’ में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें