बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ राज कपूर, शशि कपूर और नगरिस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लता मंगेशकर के साथ राज कपूर, शशि कपूर और नगरिस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत के मशहूर हस्तियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
दरअसल, करिश्मा कपूर ने 'आवारा' (1951) के प्रीमियर से एक दुर्लभ तस्वीर साझा करके लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। तस्वीर में उनके दादा राज कपूर, युवा शशि कपूर और नरगिस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बगल में खड़े हुए हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा "दादाजी की आवारा के प्रीमियर पर एक साथ इतने सारे दिग्गज। रेस्ट इन ग्लोरी लता जी। द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया।" गौरतलब है कि करिश्मा कपूर पर फिल्माए गए कई हिट गाने लता मंगेशकर ने गाए हैं। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन जैसे बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन में शामिल हुए। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी।