बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर तलाक ले चुके हैं। तलाक के तुरंत बाद ही खबरें आ रही थीं कि संजय कपूर दोबारा शादी करने वाले हैं। लेकिन ताजा खबरों कि मानें तो संजय के दिलो-दिमाग में अभी भी करिश्मा ही छाई हुई हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा कपूर लंदन के एक रेस्टोरेंट में किसी दूसरे के साथ डिनर कर रहीं थी, तभी संजय कपूर ने उन्हें देख लिया। फिर क्या था संजय ने बवाल काटना शुरू कर दिया। खबर के मताबिक संजय अपने कुछ दोस्तों के साथ उसी रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे, जिसमें करिश्मा पहले से ही किसी और के साथ डिनर कर रही थीं। करिश्मा को देखते ही संजय कपूर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन वक्त पर ही उनके दोस्तों ने उन्हें श्ाांत किया और समझाया कि अब करिश्मा उनकी पत्नी नहीं हैं।
संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी
संजय का करिश्मा से तलाक का एक कारण उनका का गुस्सा भी है। वैसे जो संजय, करिश्मा को किसी और के साथ देखकर गुस्सा कर रहे हैं, तलाक के लिए सबसे पहले मई 2014 में वाो ही गए थे। संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। नौबत यहां तक आ गई थी कि संजय ने करिश्मा पर पत्नी, मां और परिवार की बहू की जिम्मेदारियों पर खरे न उतरने के आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा कि करिश्मा ने पैसों को लिए शादी की है।
इसके बाद करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया था।
रणधीर कपूर ने कहा था अय्याश हैं संजय
करीशमा के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट दोनों दिया है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणधीर ने कहा था, 'संजय थर्ड क्लास आदमी है।
मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा संजय से शादी करें। संजय एक अय्याश शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।'
Published by- Amit kumar