फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में करिश्मा कपूर को पसंद था यह लुक, आज भी चलन में है यह फैशन; बोलीं- ‘मैं खुशनसीब हूं जो…’

Sun, 23 Aug 2026 06:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Karisma Kapoor Disclosed Her Favorite Look: करिश्मा कपूर ने अपने लुक से नब्बे के दशक में लोगों को दीवाना बना दिया था। मगर उनका यह लुक कई साल बाद आज भी युवा पीढ़ी अपना रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बातचीत में इस पर अपना रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक में बॉलीवुड में अभिनेत्री करिश्मा कपूर की स्टाइलिंग के काफी चर्चे थे। उन्होंने हर किरदार में एक अलग छाप छोड़ी है। उनका वो कूल दिखने वाला लुक आज भी न्यू जेनेरेशन में ट्रेडिंग है( एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने उस यादगार फैशन के बारे में काफी कुछ कहा।

विज्ञापन


अपने स्टाइल पर क्या बोलीं करिश्मा ?
करिश्मा कपूर ने फिल्मों में कई तरह के किरदारों निभाए। चाहे वह 'राजा हिंदुस्तानी' की भावुक लड़की का किरदार हो या फिर 'कुली नं वन' में मासूम सी बीवी का। एएनआई से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे हर किरदार एक नई स्टाइलिंग को उनके साथ जोड़ता गया। करिश्मा ने कहा...

  • मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इतने अलग-अलग रूप और किरदार निभाने का मौका मिला।
  • मेरा सबसे फेवरेट 'हसीना मान जाएगी' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' वाला लुक है। 
  • मुझे लगता है कि 'हसीना मान जाएगी' में कार्गो पैंट और फिटेड क्रॉप टॉप्स का स्टाइल काफी आरामदायक था।
  • इतने साल बाद आज भी लोग उस लुक को फॉलो करते हैं। 
  • इस लुक को उस समय की तरह आज भी आरामदायक समझा जाता है।

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने भी की करिश्मा की तारीफ
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो साझा की थी। इसके साथ ही करिश्मा के लिए एक नोट भी लिखा, '90 के दशक में कौन-कौन ऑरिजिनल फैशनिस्टा करिश्मा कपूर का फैन था? मैं तो पक्का थी'। इसके अलावा कंगना ने पोस्ट में 'दिल तो पागल है' फिल्म का करिश्मा का मशहूर गाना 'ले गई.. ले गई' भी बैकग्राउंड म्यूजिक में लगाया था।

विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor

करिश्मा कपूर का वर्कफ्रंट 

अभिनेत्री करिश्मा कपूर हाल ही में वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। करिश्मा की आखिरी फिल्म 2024 में रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें