इन दिनों दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है। इस केस में अब तक कई लोग अपना-अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। कोर्ट में मामला करिश्मा कपूर के बच्चे और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच चल रहा है। इस मामले में बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मधीरा कपूर करिश्मा कपूर के बच्चों के सपोर्ट में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्तों पर बात की। साथ ही संजय कपूर की प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद भी चर्चा की है।
संजय कपूर ने कभी कुछ नहीं छुपाया था
इन कंट्रोवर्शियल नाम के एक पॉडकास्ट में मधीरा कपूर ने कहा, ‘मैंने संजय कपूर के बारे में सोशल मीडिया पर कई कमेंट पढ़े हैं। उसे लोग वुमनाइजर बोल रहे हैं। पहली बात अब वह इस दुनिया में नहीं है तो उसकी रेस्पेक्ट करनी चाहिए। दूसरी बात, प्रिया सचदेव के अलावा सभी लोग जानते थे कि संजय कैसा इंसान था। उसने कभी कुछ नहीं छुपाया।’ इस पॉडकास्ट में मधीरा ने कहा कि साल 2003 से 2016 तक संजय कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी चली, इस दौरान करिश्मा कपूर के साथ उनके भाई ने बुरा बर्ताव नहीं किया था।
ये खबर भी पढ़ें: दावा: करिश्मा कपूर की बेटी नहीं भर पाई दो माह से कॉलेज फीस, पिता की मौत के बाद ये जिम्मेदारी सौतेली मां की
प्राॅपर्टी विवाद पर क्या बोलीं मधीरा कपूर
आगे पाॅडकास्ट में मधीरा कपूर कहती हैं, ‘प्रिया सचदेव (संजय कपूर की पत्नी) की पिछली शादी से हुई बेटी का करिश्मा कपूर के बच्चों जैसा हक संजय की प्रॉपटीट पर नहीं होगा। वे हमेशा संजय के सौतेले बच्चे ही रहेंगे। कोई इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि मेरा भाई उससे प्यार नहीं करता था। हमने उसके साथ परिवार जैसा बर्ताव किया। जब समायरा (करिश्मा की बेटी) हो तो परिवार पर कब्जा मत करो।’ मधीरा ने साफ कहा कि करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान का संजय कपूर की विरासत पर पहला हक है।