सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी की शादी या फिर पार्टी का है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने डांस से चार-चांद लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो में करिश्मा अपनी फिल्म के गाने 'ले गई ले गई... दिल ले गई गाना' पर डांस करती दिख रही हैं। अभिनेत्री के लुक की बात करें तो करिश्मा ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ। इस लुक को अभिनेत्री ने बालों का बन बनाकर और मेकअप करके कंप्लीट किया है। साथ ही अभिनेत्री ने हैवी ईयररिंग पहने हैं।
फिल्म को पूर हुए 25 साल
'ले गई ले गई... दिल ले गई गाना' गाना हिट फिल्म 'दिल तो पागल' का है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म की कहानी में लव एंगल दिखाया गया था लेकिन आखिर में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान एक होते हुए दिखे थे। इस फिल्म के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस मूवी को अब 25 साल पूरे हो चुके है।
फिल्म को पूर हुए 25 साल
बता दें कि करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'कैदी' थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इसके बाद भी करिश्मा ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी। वह 'अपना-अपना', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आई थीं।