फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करिश्मा कपूर के बेडरूम में घुस आया था एक शख्स, पढ़ें कैसे पुलिस से लेनी पड़ी थी मदद

Tue, 23 Feb 2021 02:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर 1 और ऐसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वालीं कपूर खानदान की चहेती बेटी करिश्मा कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भले ही आज वे फिल्मी पर्दे से दूर हैं इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पकड़ है और वो यहां काफी एक्टिव भी रहती हैं। खासकर वे इंस्टाग्राम के जरिए फैंस संग जुड़ी रहती हैं। फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए उन्हें खूब फॉलो करते हैं। तो आज उनके बारे में एक ऐसा किस्सा जानिए जिससे शायद दम ही लोग वाकिफ होंगे।

विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। एक समय था जब वे फिल्मों में काफी सक्रिय थीं और समय मिलने पर घर आती थीं। एक बार करिश्मा के घर पर कुछ काम चल रहा था। इसी सिलसिले में बढ़ई काम पर लगा था। उसने करिश्मा की ऐक्टिविटी भांप ली थी और बस मौके की फिराक में था। एक दिन करिश्मा घर पर अकेली थीं। इस बात की उसे खबर लग गई। बस वो चोरी छिपे उनके कमरे में पहुंच गया। फिर अवसर पाते ही उसने अभिनेत्री के पर्स पर हाथ मारा और इसे लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor
करिश्मा अपना पर्स गायब होने से हैरान रह गईं। फिर उन्हें शक हुआ। अभिनेत्री ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिसिया कार्रवाई में वो शख्स पकड़ा गया और करिश्मा को उनका पर्स वापस मिल गया। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि उसमें कीमती चीजें हैं। जिसके बाद पुलिस ने काफी तत्परता दिखाई।

4 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
इन दिनों करिश्मा फिल्मी पर्दे से दूर हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। वे अपने बच्चों और फैमिली के साथ अकसर ही देखी जाती हैं। बहन करीना की डिलीवरी के बाद पूरा कपूर ख़ानदान नन्हें नाती का स्वागत कर रहा है तो वहीं करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे दोबारा मासी बनकर कितनी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
इसके लिए करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें रणधीर कपूर भी नजर आ रहे थे। करिश्मा ने लिखा था कि कभी करीना खुद बच्ची थीं और आज दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए करिश्मा ने भावुक नोट लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें