फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर के तलाक केस में आज सुनवाई

Tue, 08 Mar 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 2003 में हुई थी दोनों की शादी, कई साल से अलग हैं।
  • करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : gettyimages
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर पर लगाए गए दहेज और मानसिक उत्पीडन के केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय दत्त पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुंबई में दर्ज कराए केस में पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने संजय कपूर और सास रानी पर मारपीट करने और दहेज के लिए उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस मामले में संजय कपूर का कहना है कि उनको मुंबई में केस के लिए जाने पर जान का खतरा है। सजंय का कहना है कि उन्हें मुंबई में केस के लिए आने पर उनको जान का खतरा है। दिल्ली के व्यापारी संजय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनको अंडरवर्ल्ड से मुंबई आने पर मार डालने की धमकी मिल रही है।

सुप्रीम कोर्ट से संजय ने याचिका में दरख्वास्त की थी कि उनके केस की सुनावाई दिल्ली में हो। इसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने को कहा था। इस मामले पर आज फिर से सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष मिलकर मामले को सुलझाए

करिश्मा कपूर - फोटो : gettyimages
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की। उनको दो बच्चे हैं। शादी के दस साल बाद दोनों के रिश्तो में कडवाहट आ गई। 2013 में दोनों में अलगाव हो गया। इसके बाद से लगातार न सिर्फ करिश्मा और संजय बल्कि दोनों के परिवारों के बीच भी तनातनी चलती रहती है।

हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाकर चौंका दिया था। एक तरफ जहां करिश्मा ने संजय पर मारपीट का आरोप लगाया तो वहीं संजय ने करिश्मा पर उनसे पैसे के लिए रिश्ता रखने का आरोप लगाया।

दोनों के रिश्ते में तल्खी बेहद बढ़ चुकी है। कोर्ट दोनों को मामला खत्म करने के लिए आग्रह कर चुका है, लेकिन दोनों के बीच मामला सुलझता नहीं लग रहा है। इसके बाद अब कोर्ट आज होने वाली सुनवाई में कोर्ट क्या कहता है, इस पर दोनों ही परिवारों की निगाहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें