करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर पर लगाए गए दहेज और मानसिक उत्पीडन के केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय दत्त पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुंबई में दर्ज कराए केस में पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने संजय कपूर और सास रानी पर मारपीट करने और दहेज के लिए उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में संजय कपूर का कहना है कि उनको मुंबई में केस के लिए जाने पर जान का खतरा है। सजंय का कहना है कि उन्हें मुंबई में केस के लिए आने पर उनको जान का खतरा है। दिल्ली के व्यापारी संजय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनको अंडरवर्ल्ड से मुंबई आने पर मार डालने की धमकी मिल रही है।
सुप्रीम कोर्ट से संजय ने याचिका में दरख्वास्त की थी कि उनके केस की सुनावाई दिल्ली में हो। इसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने को कहा था। इस मामले पर आज फिर से सुनवाई होगी।