मशहूर फिल्मकार करीम मोरानी की बेटी अभिनेत्री जोया मोरानी ने भी अब वेब सीरीज का दामन थाम लिया है। छह एपिसोड की वेब सीरीज 'ये क्रेजी दिल' में कोयल के किरदार में जोया दर्शकों के होश उड़ाते दिखेंगी। इस वेब शो के जरिए एक्टर अदीब रईस डेब्यू किया है।
जोया ने साल 2011 में फिल्म 'ऑलवेज कभी-कभी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'मस्तान' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की। इसके अलावा जोया कई फैशन शो में रैंप वाक करती भी नजर आ चुकी हैं।