आजकल फिल्म बजरंगी भाईजान से चर्चा में आई करीना कपूर अब पगली के रोल में मेंटल हॉस्पिटल जाएंगी। फिल्म 'आमिर' और 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्में बना चुके फिल्मकार राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म में करीना एक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुकी महिला का किरदार निभाने जा रहीं हैं।
फिल्मकार राजकुमार गुप्ता के अनुसार यह फिल्म सेक्शन 84 पर आधारित होगी, जिसमें करीना लीड रोल में हैं। यह बेनाम फिल्म आईपीसी की धारा-84 पर आधारित है, जिसमें कहा गया है कि मानसिक रोगी को उस अपराध की सजा नहीं दी जा सकती, जिसे अंजाम देते वक्त उसकी मानसिक दशा ठीक न रही हो।