फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना के रिश्ते पर आखिर क्या बोलीं करीना?

विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर की फैमिली से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। कई खास मौकों पर वो रणबीर के परिवार के साथ नजर आती रहती हैं। लेकिन रणबीर के मम्मी-पापा को वो इप्रेंस करने में अभी तक नाकाम ही रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी शादी में रणबीर के मम्मी-पापा ही अड़चन बने हुए हैं।
विज्ञापन


खैर, इस फैमिली की एक सदस्य हैं, जिनका उन्हें जोरदार सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। वो कोई और नहीं, बल्कि उनकी होने वाली ननद यानी करीना कपूर हैं। जी हां, वो कैटरीना कैफ की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और अब तो लगने लगा है कि वो जल्द से जल्द रणबीर और कट्रीना की शादी करा देना चाहती हैं।

करीना का कहना है कि रणबीर की दुल्हन बनने के लिए कैटरीना में सारे गुण हैं। इसके बाद अब माना जा रहा है कि रणबीर ने कम से कम अपनी बहन को तो मना ही लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना मान चुकी हैं कैटरीना को भाभी

सिर्फ इतना ही नहीं कि करीना अपने भाई के लिए कैटरीना को परफेक्ट मानती हैं। बल्कि वो तो अपनी तरफ से कैटरीना को भाभी मान चुकी हैं। हाल ही में उन्होने करीना ने करण जौहर के एक चैट शो में कैटरीना को भाभी कहा था। अब अगर ननद मान गईं हैं। तो माना जाए कि सास-ससुर भी मान ही जाएंगे।

करीना के बारे में जाना जाता है कि वो जल्दी किसी को अपना दोस्त नहीं बनाती हैं, मगर कैटरीना को वो बहुत पसंद करने लगी हैं और उन्हें यहां तक लगता है कि वो रणबीर के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। कैटरीना के बारे में भी हाल ही में खबर आई थी, कि उन्होने अपने नए घर में पूजा भी कराई है। उनकी इस बात से तो ऋषि कपूर मान ही जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें