फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर इन दिनों घर से बाहर नहीं निकल रही हैं

Wed, 13 Apr 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर इन दिनों घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। वजह है पिछले हफ्ते सुर्खियों में आए पनामा पेपर्स। विदेश में काले धन से कारोबार से संबंधित इस मामले में अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद बॉलीवुड से सैफ अली खान, करीना कपूर और करिश्मा कपूर का भी नाम आया।
विज्ञापन


इस पर अमिताभ-ऐश्वर्या ने तो अपना पक्ष रख दिया, परंतु कपूर बहनें और सैफ खामोश हैं। लोगों को आश्चर्य तब हुआ जब बीते हफ्ते अपनी हालिया रिलीज फिल्म के कार्यक्रम में करीना नहीं दिखीं। सिर्फ उनके हीरो अर्जुन कपूर नजर आए।

उन्होंने करीना की गैरमौजूदगी पर कहा कि वह बैंकॉक में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए गई हैं। जबकि एक रात पहले ही वह एक डिजाइनर दोस्त के घर पर पार्टी कर रही थीं। जानकारों का कहना है कि करीना नहीं चाहतीं कि उनसे पनामा पेपर्स को लेकर मीडिया सवाल करे। इसलिए वह इन दिनों किसी कार्यक्रम में नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें