सैफ अली खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रंगून' अपनी पूरी लागत भी वसूल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। जहां कई लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म को देखने तक नहीं गए। लेकिन सैफ की बीवी करीना कपूर खान इससे बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं, बल्कि वो तो इस बात को लेकर खुश हैं कि सैफ ने एक ऐसे निर्देशक की फिल्म में काम किया है जिन्हें हमेशा ही सराहा जाता है फिर चाहें उनकी कमाई हो या ना हो।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'रंगून' की असफलता के बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा, 'कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस से परे होती हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्में हमेशा की कलात्मक होती हैं। कुछ फिल्में कलाकारों की तारीफों के लिए होती हैं ना कि बिजनेस के लिए।