फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर: मीरा के बारे में क्या थी सबसे बड़ी अफवाह? शाहिद की पत्नी ने पति को लेकर बेबो को दी ये सलाह

Fri, 30 Oct 2026 03:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Kareena Kapoor: करीना कपूर और मीरा राजपूत टॉक शो 'व्हाट विमेन वांट' में नजर आने वाली हैं। 
  • यहां दोनों अपनी निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्प बातें करने वाली हैं।
  • शो का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें मीरा ने करीना को सलाह दी है।

 
विज्ञापन
करीना कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने शाहिद कपूर को लेकर मीरा से ऐसी बात पूछी जिसकी चर्चा हो रही है। करीना कपूर अब सैफ अली खान की पत्नी हैं। शादी से पहले करीना का नाम शाहिद कपूर से जोड़ा जा रहा था। 
विज्ञापन


मेकर्स ने टॉक शो 'व्हाट विमेन वांट' का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें करीना कपूर, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी बातचीत में खूब हंसी-मजाक हुआ। 
Trending Videos

करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब
मीरा के बारे में दिलचस्प अफवाह
प्रोमो में बातचीत का एक दिलचस्प पल तब आया जब करीना ने मीरा से पूछा कि उनके बारे में सुनी गई सबसे अजीब अफवाह कौन सी थी। मीरा ने जवाब दिया। दरअसल, ऐसी चर्चाएं थीं कि वह और शाहिद एक और बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। करीना ने इस संभावना पर मजाक में पूछा, 'क्या आप ऐसा कर सकते हैं?' मगर मीरा ने तुरंत इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि अब वह और बच्चे नहीं चाहते। 
 

मीरा राजपूत - फोटो : यूट्यूब
करीना ने खुद को अलग अंदाज में पेश किया
इसके बाद बातचीत एक मजेदार मोड़ पर आ गई, जब मीरा ने करीना को 'बॉलीवुड स्टार' कहा। हालांकि, करीना ने खुद को एक अलग ही अंदाज में पेश किया। उन्होंने खुद को 'बॉलीवुड पत्नी बनने की चाह रखने वाली' बताया, जिसे सुनकर मीरा मुस्कुरा पड़ीं।
 

करीना को पसंद आया आइडिया
मीरा ने करीना को एक काम की सलाह भी दी। उन्होंने अपनी कुछ ऐसी सहेलियों का जिक्र किया जिनके पति अक्सर उन्हें चीजों दिलाने का वादा तो करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। मीरा का सुझाव था कि साल की शुरुआत में ही उन सभी चीजों की एक लिस्ट बना ली जाए, जो उन्हें चाहिए। इससे बाद में किसी तरह के कन्फ्यूजन की गुंजाइश नहीं रहती। करीना को यह आइडिया बहुत पसंद आया और उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह जरूर इसे आजमाएंगी।
 
विज्ञापन

कब हुई करीना की शादी?
  • बताया जाता है कि करीना और शाहिद ने 2004 से 2007 के बीच लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 
  • बाद में दोनों अलग हो गए।
  • करीना ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की, जबकि शाहिद ने 2015 में मीरा के साथ शादी की।
  • करीना और सैफ के दो बेटे हैं- तैमूर और जहांगीर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें