फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग: शाहरुख की फिल्म में करीना की भी हुई एंट्री? ‘डैडी कूल’ गाने का बनेंगी हिस्सा, इस खूबसूरत जगह होगी शूटिंग

Tue, 06 Oct 2026 05:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor In Film King Song: फिल्म 'किंग' के गाने  'डैडी कूल' में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं, इस गाने में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। मगर इस फिल्म का गाना ‘डैडी कूल’ और भी ज्यादा खास होने वाला है। खबर है कि इस गाने में बादशाह के साथ करीना कपूर भी दिखाई देगीं। जानें क्या है नई अपडेट?

'डैडी कूल' में क्या है खास ?

विज्ञापन

शाहरुख खान और करीना कपूर खान आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' के एक महत्वपूर्ण गाने में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ने 'डैडी कूल' नामक इस गाने में विशेष भूमिका निभाने के लिए हामी भरी है, जिसकी शूटिंग इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में एक भव्य तरीके से होगी।

Trending Videos

फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी साथ काम कर चुके शाहरुख-करीना 
फिल्म 'किंग' का गाना डैडी कूल ऐसा पहला प्रोजेक्ट नहीं है, जिसके लिए शाहरुख और करीना साथ काम कर रहे हों। इससे पहले करीना और शाहरुख 'अशोका', 'कभी खुशी कभी गम' और 'रा.वन' जैसी बड़ी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा करीना शाहरुख की कई फिल्मों में कैमियो या स्पेशल गाना भी कर चुकी हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डैडी कूल’ को इस एक्शन फिल्म के मुख्य गानों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। प्रोडक्शन शेड्यूल के अनुसार, करीना को दक्षिण अफ्रीका में शाहरुख के साथ अपने हिस्से की शूटिंग के लिए लगभग पांच दिन दिए गए हैं।

फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया

क्रॉस-कल्चरल देखने को मिलेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दो बॉलीवुड सितारों को एक साथ लाने के अलावा, इस सीक्वेंस में एक बड़ा क्रॉस-कल्चरल सहयोग भी देखने को मिलेगा। इस गाने में एक भारतीय कलाकार एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार के साथ नजर आएंगे। प्रोडक्शन टीम ने अभी तक इस अंतरराष्ट्रीय संगीतकार की पहचान गुप्त रखी है।

विज्ञापन

फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
फिल्म 'किंग' के बारे में 
  • फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें