फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से काम निकालेंगे सैफ अली खान

Thu, 12 Sep 2013 02:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर के पति सैफ अली खान अब अपनी बेगम की लोकप्रियता का इस्तेमाल अपनी फिल्म में करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


अपनी होम प्रोड्क्शन में बन रही एक फिल्म के लिए सैफ अली खान ने करीना से आइटम नंबर करवाने का मन बनाया है। जिसके लिए उन्होंने करीना से बात भी की है।

सूत्रों की माने तो करीना ने अपने शौहर की इस डिमांड को मान लिया है और आइटम सांग के लिए हामी भर दी है। करीना की हां के बाद सैफ काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि करीना के नाम कई हिट फिल्मों के अलावा बहुत से आइटम नंबर भी हैं। जिनमें "इट् रॉकिंग", "मरजानी-मरजानी", "चिंता ता चिता चिता","ये मेरा दिल", दिल मेरा मुफ्त का", "मेरे फोटो को सीने से", "हलकट जवानी" प्रमुख हैं।

ऐसे में सैफ का मानना है कि करीना को कोई आइटम नंबर उनकी फिल्म में डालने से फिल्म का आकर्षण जरूर बढ़ेगा। जो फिल्म को फायदा पंहुचाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें