फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के पति से सैफ को मिलवाना चाहती हैं करीना, ये है वजह

Thu, 20 Dec 2018 01:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
विज्ञापन
kareena
विज्ञापन
सैफ अली खान और करीना कपूर आज अपने बेटे तैमूर का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । तीनों इस समय साउथ अफ्रीका में हैं। करीना और सैफ दोनों ही तैमूर की छोटी-छोटी चीजों का काफी ख्याल रखते हैं। पिछले दिनों करीना एक रेडियो शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने तैमूर का ख्याल रखने को लेकर कई बातें बताईं ।
विज्ञापन


करीना कपूर ने बताया था कि कैसे सैफ और वो अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद तैमूर का ध्यान रखते हैं । करीना कहती हैं, 'जब मैं शूटिंग पर होती हूं तब तैमूर का ख्याल रखने की जिम्मेदारी सैफ की होती है । इस वजह से सैफ कई बार अपनी मीटिंग्स घर पर रखवाते हैं।'



हाल ही में एक शो पर करीना के साथ सनी लियोनी भी पहुंची थीं । सनी लियोनी ने करीना से बातचीत के दौरान अपने पति डेनियल को काफी सपोर्टिव बताया । सनी लियोनी ने कहा कि उनकी नामौजूदगी में डेनियल ना केवल उनकी बेटी का ख्याल रखते हैं बल्कि बच्ची का डायपर तक भी बदलते हैं । 
विज्ञापन


सनी लियोनी की इस बात से करीना काफी इम्प्रेस हुईं और कहा कि वो अपने पति सैफ को डेनियल से मिलवाना चाहेंगी । बता दें कि करीना, तैमूर के बर्थडे वैकेशन के बाद करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगी ।
विज्ञापन




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें