फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर से लेकर दीपिका-रणवीर तक कहां मनाएंगे न्यू ईयर सेलिब्रेशन? विंटर वेकेशन पर निकले कई सेलेब्स

Sun, 28 Dec 2025 11:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs New Year Celebration Trip: नए साल का स्वागत बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग अंदाज में करते हैं। कुछ पार्टी करते हैं तो कुछ वेकेशन पर निकल जाते हैं। जानिए, बॉलीवुड सेलेब्स न्यू ईयर कहां मनाने वाले हैं? 

विज्ञापन
न्यू ईयर मनाने अलग-अलग जगह पर पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy, @kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 को खत्म होने में चंद दिन बचे हैं। नए साल की तैयारियाें में आम से लेकर खास लोग तक जुट गए हैं। कई सेलेब्स न्यू ईयर मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं या पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक शामिल हैं। इनके अलावा भी कई सेलेब्स विंटर वेकेशन, न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। 

फैमिली संग करीना कपूर पहुंचीं स्विट्जरलैंड 

विज्ञापन

करीना कपूर कुछ दिन पहले ही सैफ अली खान और अपने दोनों बेटों के साथ वेकेशन पर निकली थीं। रविवार को उन्होंने स्विट्जरलैंड से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वह स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में सर्द मौसम का मजा ले रही हैं, अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रही हैं। 

न्यूयॉर्क में नजर आए दीपिका और रणवीर 
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह को फैमिली के साथ वक्त गुजारने का मौका मिला है। वह और दीपिका न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए हैं। दोनों को एक पार्टी में देखा गया। फैंस के साथ इस कपल ने फोटो क्लिक करवाए। ऐसा लगता है कि दोनों न्यूयॉर्क में नया साल मनाएंगे। 
विज्ञापन

 


उत्तराखंड में छुट्टियां मना रही हैं मौनी रॉय 
मौनी रॉय ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वह अपनी दोस्त के साथ उत्तराखंड में सर्द मौसम का मजा ले रही हैं। मौनी रॉय ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
 

ये सेलेब्स भी वेकेशन पर एंज्वॉय करते नजर आए
बड़े स्टार के अलावा यंग एक्टर्स को भी न्यू ईयर वेकेशन पर देखा गया। अभय वर्मा भी समंदर किनारे विंटर वेकेशन को एंज्वॉय करते दिखाई दिए। रणवीर कपूर को भी रविवार के दिन एयरपोर्ट पर देखा गया, वह भी वेकेशन पर जा रहे हैं। 







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें