'लोका चैप्टर 1' फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन का भी दिखा जलवा
पिछले साल फिल्म 'लोका चैप्टर 1' में कल्याणी प्रियदर्शन ने सुपरहीरो चंद्रा का रोल किया था। वह भी इस इवेंट में नजर आईं। उनका लुक भी चर्चा में रहा।
ऋषभ शेट्टी ने पत्नी संग इवेंट में की शिरकत
साउथ फिल्मों के एक्टर, डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी 'कांतारा चैप्टर 1' के कारण देश भर में प्रसिद्ध हुए। वह भी इस अवॉर्ड फंक्शन में दिखाई दिए। उनके साथ पत्नी भी मौजूद थीं। ऋषभ ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनी थी।
दुलकर सलमान भी इवेंट में शामिल हुए
ऋषभ शेट्टी के अलावा साउथ एक्टर दुलकर सलमान भी अवॉर्ड नाइट की रौनक बढ़ाने पहुंचे थे।