फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: ‘मेरे लिए सब कुछ हो गया’, दायरा की शूटिंग से करीना ने गुलजार संग साझा की प्यारी तस्वीरें

Thu, 25 Sep 2025 09:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुवार सुबह करीना कपूर ने मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। शाम के वक्त एक प्यारी तस्वीर गीतकार गुलजार के साथ भी करीना ने साझा की है। गुलजार के साथ हुई मुलाकात करीना के लिए यादगार रही है। 

विज्ञापन
गीतकार गुलजार संग करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीतकार गुलजार की बेटी और निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी पहले दिन की शूटिंग से जुड़ा वीडियो करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसके बाद गुलजार के साथ कुछ तस्वीरें भी एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीना ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन


करीना ने गुलजार साहब संग मुलाकात को खास बताया
करीना ने गुलजार साहब संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीरें में वह गुलजार साहब का हाथ थामे खड़ी हैं। अन्य तस्वीरें में गुलजार, मेघना संग करीना मुस्कुराती दिख रही हैं। अपनी पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी वह लिखती हैं, ‘गुलजार साहब से मिलना हुआ, चलो मेरे लिए सब कुछ हो गया।’ साथ ही वह लिखती हैं, ‘किताबों (गुलजार साहब की लिखी) के लिए एक दिल।’   
 

यूजर ने भी दिए रिएक्शन 

विज्ञापन

करीना कपूर की पोस्ट पर यूजर ने भी रिएक्शन दिए हैं। गुलजार साहब के लिए हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘दो लीजेंड एक फ्रेम में।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत ब्यूटीफुल पिक्स।’ कई यूजर ने तो लिखा कि उन्हें फिल्म ‘दायरा’ का इंतजार है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: 'सबसे अच्छी खबर...', करीना कपूर खान ने कटरीना की प्रेगनेंसी को लेकर दी कपल को बधाई; लिखा नोट

‘दायरा’ में ये पॉपुलर साउथ एक्टर भी आएगा नजर 
मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायरा' में करीना कपूर के अलावा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर करीना कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। वह मेघना संग काम करके काफी खुश हैं। इस बात को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी साझा कर चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें