फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं-नहीं करीना कपूर मां नहीं बनीं!

Thu, 30 Jan 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर मां बन गई हैं या नहीं इस बात से पर्दा अब लगभग उठ गया है।
विज्ञापन


करीना कपूर खान को कौन सा सवाल सबसे ज्यादा परेशान करता है? जवाब हैः आप कब मां बनने वाली हैं? वह जहां भी जाती हैं लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं और सब अपने-अपने ढंग से अनुमान लगाने लगते हैं।

पिछले दिनों कुछ लोगों ने करीना के एक प्रोग्राम की तस्वीरें भी इंटरनेट पर डाल दी थीं, जिन्हें देख कर लगता था कि यह हीरोइन प्रेग्नेंट है! असल में बीते कुछ महीनों से बेबो छुट्टियां मना रही हैं और फिल्मों की शूटिंग से दूर हैं। आराम कर रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनका साइज जीरो से जरा बढ़ गया है। अतः बातों को हवा मिल ही जाती है। लेकिन इनसे करीना परेशान हो चुकी हैं। यही कारण है कि उन्होंने पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में मीडिया से साफ कह दिया कि जो बातें हो रही हैं, वे सब बकवास हैं।

उन्होंने नसीहत दी कि यह किसी की जिंदगी का बेहद निजी सवाल है और लोगों को दूसरों की ‘प्राइवेसी’ का खयाल रखना चाहिए। करीना ने राज खोला है कि उनके पति सैफ अली खान और वह बेहद मॉडर्न खयालात वाले हैं और अपने बच्चे की कोई तमन्ना नहीं रखते।

करीना ने साफ किया है कि वह मां नहीं बनना चाहती। कम से कम अगले पांच साल तक तो बिल्कुल नहीं। उल्लेखनीय है कि करीना इस समय 33 साल की हैं और सैफ 43 साल के।

इस लिहाज से अगर करीना-सैफ पांच साल बाद परिवार बढ़ाने पर विचार करेंगे तो उनकी उम्र क्रमशः 38 और 48 साल की हो जाएगी। वैसे करीना सबसे कहती हैं कि हमारे दो बच्चे हैं और हम उनसे खुश हैं। सैफ की पहली शादी से हुए बच्चों (सारा और इब्राहम) को करीना अपने बच्चों की तरह प्यार करती हैं।
विज्ञापन


करीना का कहना है कि लोगों से बार-बार एक ही सवाल सुन कर वह बोर हो चुकी हैं। लोग क्यों यही सवाल करते हैं? करीना के अनुसार उनके फिगर को देख कर जो लोग इन दिनों तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

उनकी सारी गलतफहमियां तब दूर हो जाएंगी जब वह मार्च में ‘सिंघम-2’ की शूटिंग शुरू करेंगी। वाकई, अब लोगों को मार्च का इंतजार रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें