फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 की हुईं करीना, फेल होने की कई वजहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही करन जौहर के साथ उनके शो में कॉफी पीते हुए करीना कपूर खान को देख कर लग रहा था कि वह इस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ कितनी सजह हैं। दोनों दोस्ताना अंदाज में हंसते-खिलखिलाते बातिया रहे थे। लेकिन सूत्र खबर लाए हैं कि यह दोस्ती बीते दिनों की बात हो चुकी है।
विज्ञापन


असल में मामला फिल्म ‘शुद्धि’ का है। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए करन जौहर का 200 दिनों की तारीखें एकमुश्त दे दी थीं क्योंकि ऋतिक रोशन हीरो हैं। परंतु ऋतिक की तबीयत के कारण फिल्म टल गई। इससे करीना नाराज थीं, लेकिन बात तब आगे बढ़ी जब करीना को खबर मिली कि उन्हें फिल्म से हटा कर दीपिका पादुकोण को लेने की बात चल रही है।

मूड से करने लगी हैं काम

सूत्रों के अनुसार करीना द्वारा पिछले दिनों शूटिंग आगे बढ़ने पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करना करन को अच्छा नहीं लगा। करीना ने कहा था कि यह फिल्म करना है या नहीं, मैं सोचूंगी। मूड हुआ तो ही काम करूंगी। बताया जाता है कि उन्होंने इस सिलसिले में करन से बात की थी और करन ने फिल्म आगे बढ़ जाने पर अपनी असर्थता जाहिर की थी।

जानकारों के अनुसार करन के प्रोडक्शन हाउस की यह लगातार दूसरी फिल्म है, जिसमें करीना के होने के बावजूद अन्य सितारों के कारण शूटिंग लटक गई है और फिर उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया।

कुछ फिल्मों के साथ भी और भी मामला

‘शुद्धि’ से पहले इमरान हाशमी स्टारर ‘बदतमीज दिल’ का भी यही हाल हुआ। इस फिल्म का काम धीरे-धीरे चल रहा था। फिर चर्चा आई कि फिल्म में कुछ चुंबन और अंतरंग दृश्य हैं। करीना ने इमरान के साथ ये सीन करने से इंकार कर दिया। इससे उनके और करन के बीच थोड़ा तनाव हुआ।

लेकिन बात संभल गई। बताया गया कि दृश्यों को करने के लिए करीना ने अपनी फीस बढ़ा दी। इससे फिल्म का बजट बढ़ गया और अंततः करीना की जगह दूसरी हीरोइन लेने पर विचार होने लगा। यह फिल्म करीना के हाथ से निकल गई। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी है।

एक बड़ी फिल्म के फ्लॉप का ठप्पा

करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्रों की मानें तो बीते सितंबर में ‘गोरी तेरे प्यार में’ जिस बुरी तरह से फ्लॉप हुई, उसके बाद ही करीना की बॉक्स ऑफिस कीमत पर सवाल उठने लगे थे। इमरान खान-करीना स्टारर इस फिल्म को जिस तरह से दर्शकों ने नकारा उससे प्रोडक्शन हाउस को उन्हें अगली फिल्मों में लेने पर नए सिरे से विचार हुआ।

इसी दौरान करीना की ‘सत्याग्रह’ भी फ्लॉप हो गई। इसका भी करीना की  इमेज पर असर पड़ा। जिस तरह से नई युवा हीरोइनें आ रही हैं, उसे देखते हुए निर्माता-निर्देशकों को लगने लगा है कि 33 साल की हो चुकी करीना को अब कॉलेज गर्ल की तरह रोमांटिक रोल नहीं दिए जा सकते। ट्रेड विशेषज्ञों का भी मानना है कि करीना को नए सिरे से अपने कैरियर की योजना बनानी चाहिए।

हाथ से निकलीं कई फिल्में

यह पहला मौका नहीं है जब करीना के हाथों से धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में निकली हैं। इससे पहले भी फिल्म ‘अग्निपथ’ में वह करन की पहली पसंद थीं। मगर तब ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन ने हस्तक्षेप किया और करन से कहा कि वह नहीं चाहेंगी कि उनके पति करीना के साथ काम करें।

कहा जाता है कि एक समय करीना के प्रति ऋतिक के आकर्षण के कारण ऋतिक-सुजैन की शादी खतरे में पड़ गई थी। तब ‘अग्निपथ’ से करीना को हटा कर प्रियंका चोपड़ा का लिया गया। इससे पहले भी फिल्म ‘दोस्ताना’ में करन ने करीना को लिया था, परंतु आखिरी मौके पर प्रियंका आ गईं।
विज्ञापन

शादी के बाद बदलना होगा व्यवहार

बताया गया कि अभिषेक बच्चन करीना के साथ काम नहीं करना चाहते थे। वास्तव में करन की कंपनी में बार-बार इस तरह का व्यवहार देख कर करीना को लगता है कि पानी सिर से गुजरने लगा है। इसलिए उन्होंने पिछले दिनों खुल कर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

सूत्रों की मानें तो करन और करीना दोनों ही अब कभी एक-दूसरे का साथ काम नहीं करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने ‘शुद्धि’ के लिए साल के आखिर की डेट्स दी हैं। तब तक ऋतिक की फिल्म ‘बैंग बैंग’ भी पूरी हो जाएगी।

‘शुद्धि’ से करीना कपूर की विदाई की खबर उन सिने-प्रेमियों को खराब लगेगी जो उन्हें ऋतिक के साथ एक बार फिर से साथ देखना चाह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें