फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrita Arora Birthday: आधी रात को गर्ल गैंग ने अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में की जमकर मस्ती, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Mon, 31 Jan 2022 12:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amrita arora, malaika arora, karishma kapoor, kareena kapoor - फोटो : insta
विज्ञापन

अगर बात अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पार्टी की हो और वहां करीना कपूर न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान की दोस्ती जग जाहिर है। दोनों बेहद ही खास दोस्त हैं और अक्सर ही एक दूसरे के साथ बॉन्ड शेयर करती रहती हैं। अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर ज्यादातर एक दूसरे के साथ चिल करती नजर आती हैं। अब अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर भी पूरी गर्ल गैंग एक साथ मस्ती करती नजर आ रही है।

विज्ञापन

amrita arora, malaika arora, karishma kapoor, kareena kapoor - फोटो : insta
अमृता अरोड़ा का जन्मदिन पर उनके साथ बहन मलाइका अरोड़ा, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और करिश्मा कपूर जमकर सेलिब्रेट करती नजर आईं। मलाइका ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में पूरी गर्ल गैंग बर्थडे कैप लगाए मस्ती करती नजर आ रही है, तो वहीं करिश्मा ने भी  अपने इंस्टा से बर्थडे की तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी अमृता को गले लगाए हुए हैं।

amrita arora birthday - फोटो : insta
करीना कपूर ने भी इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से साझा किया है और अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक तस्वीर पर करीना ने लिखा, मेरी अमू। करीना की इस स्टोरी को अमृता ने भी शेयर किया है।
विज्ञापन

maneesh, karan johar, kareena, amrita, malaika - फोटो : insta
अभी हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक छोटे से गेट टुगेदर की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें करीना, मलाइका, अमृता अरोड़ा और करण जौहर चिल करते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था,"दोस्तों के साथ सही दोपहर,"। इसके साथ ही करीना, मलाइका, अमृता और करण जौहर को भी टैग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें