करीना का लुक
करीना कपूर खान आज सुबह जब मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो पैपराजी ने जमकर फोटो क्लिक की। इस दौरान ब्लू जींस और रेड स्वेटशर्ट में करीना बेहद स्टाइलिश नजर आईं। इस लुक को करीना ने अपने ब्लैक सनग्लासेस से इनहैंस किया है। करीना के फैंस ने उनके इस लुक पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी शेयर किया है। एक फैन ने लिखा, 'क्वीन हैं बेबो', एक दूसरे फैन ने पूछा, 'कब रिलीज हो रही है आपकी फिल्म 'दायरा।'
कब रिलीज होगी फिल्म 'दायरा'
फिल्म 'दायरा' (Daayra) मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म है। यह एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। यह फिल्म अपराध, न्याय और समाज की जटिलताओं को दर्शाएंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और करीना कपूर खान भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'सीमा वह जगह है जहां साहस