फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चमकते सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं', करीना समेत कई सेलेब्स ने दी अनन्या को बधाई; देखें पैरेंट्स की पोस्ट

Thu, 30 Oct 2025 02:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday Birthday Wishes: मुंबई में जन्मीं अनन्या पांडे का आज 30 अक्तूबर को 27वां जन्मदिन है। आज इस खास मौके पर अनन्या को कई सेलेब्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें करीना कपूर खान से लेकर अनन्या की मां और पिता चंकी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे-करीना कपूर खान-भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अनन्या की मां भावना और पिता चंकी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही करीना कपूर खान ने अनन्या को शाइनिंग स्टार बताया है।
विज्ञापन

करीना कपूर का पोस्ट
करीना कपूर खान ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या पांडे को जन्मदिन की शुभकानाएं देते हुए उनकी एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो शाइनिंग स्टार अनन्या पांडे...बहुत सारा प्यार।' इसके साथ ही करीना ने लाल दिल वाली और इंद्रधनुषी इमोजी भी जोड़े।

भावना पांडे का पोस्ट
आज अनन्या के 27वें जन्मदिन पर उनकी मां भावना पांडे ने जन्मदिन की कई खास तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही भावना ने अनन्या की बचपन की तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ भावना ने अनन्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी बच्ची को जन्मदिन मुबारक हो। तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम हमें हर दिन बहुत गर्व महसूस कराती हो...चमकती रहो, स्वस्थ रहो और खुश रहो।'

भावना की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स
कई सेलेब्स ने अनन्या पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नम्रता शिरोडकर, सोफी चौधरी, जोया अख्तर, कृष्णा श्रॉफ, ओरहान अवत्रामणि ने भावना पांडे की पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाएं हैं। वहीं नीलम कोठारी ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अनन्या पांडे', अहान पांडे की मां ने लिखा, 'सबसे प्यारी अनी', सोनाली बेंद्रे ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं @ananyapandayऔर उसकी मम्मी।'
विज्ञापन

चंकी का पोस्ट
अनन्या के पिता चंकी ने अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी फिल्मों के कई यादगार सींस का एक कोलाज वीडियो शेयर किया। जिसमें अनन्या के डांस, एक्टिंग और कई यादगार सींस दिखे। इसके साथ ही चंकी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे अनन्या...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें